Social Activity BSP
धर्मशाला (Social activity BSP)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 92 रनों से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल का टिकट कटा लिया। मंगलवार रात धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में RCB ने बल्ले और गेंद दोनों से दबदबा दिखाते हुए गुजरात को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।
Royal Challengers Bengaluru की इस बड़ी जीत के बाद मैदान पर एक ऐसा भावुक पल देखने को मिला जिसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। मैच खत्म होते ही स्टार बल्लेबाज Virat Kohli अपने लंबे समय के साथी और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी AB de Villiers को गले लगाते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने ABD को एक बार फिर टीम का ‘लकी चार्म’ बताना शुरू कर दिया।
Marching to the summit for a 2️⃣nd consecutive year 🏔️
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
🎥 𝙍𝙖𝙬 𝙍𝙚𝙖𝙘𝙩𝙞𝙤𝙣𝙨 from @RCBTweets’ dominating win ❤️#TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/XaooR2tLRX
AB de Villiers की मौजूदगी को लेकर फैंस के बीच खास उत्साह देखने को मिला। पिछले सीजन में भी जब RCB ने पहली बार खिताब जीता था, तब डिविलियर्स टीम के साथ मैदान पर नजर आए थे। ऐसे में अब लगातार दूसरी बार टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद समर्थकों का मानना है कि ABD का साथ टीम के लिए शुभ साबित हो रहा है।
रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी
RCB की जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान Rajat Patidar रहे, जिन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेलकर गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत RCB ने निर्धारित 20 ओवर में 254/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसे IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बताया जा रहा है।
गुजरात की टीम दबाव में बिखरी
255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Gujarat Titans की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। RCB के गेंदबाजों ने लगातार विकेट झटकते हुए गुजरात को संभलने का मौका नहीं दिया और पूरी टीम 162 रन पर सिमट गई। इस तरह बेंगलुरु ने मुकाबला 92 रनों से अपने नाम कर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली।
अब फैंस की नजरें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां RCB के पास लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का मौका होगा।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद





.jpeg)

